बड़ी खामोसी से बैठे हैं फूलो के धरौदे....जरा पूछ बतलाएंगे सारी गुस्ताखिया....!!!______ प्यासे गले में उतर आती....देख कैसे यादों की हिचकियाँ....!!!______ पलके उचका के हम भी सोते हैं ए राहुल....पर ख्वाब हैं की उन पर अटकते ही नहीं....!!!______ आईने में आइना तलाशने चला था मैं देख....कैसे पहुचता मंजिल तो दूसरी कायनात में मिलती....!!! धुप में धुएं की धुधली महक को महसूस करते हुए....जाने कितने काएनात में छान के लौट चूका हूँ मैं....!!!______बर्बादी का जखीरा पाले बैठी हैं मेरी जिंदगी....अब और कितना बर्बाद कर पाएगा तू बता मौला....!!!______ सितारे गर्दिशों में पनपे तो कुछ न होता दोस्त....कभी ये बात जाके अमावास के चाँद से पूछ लो....!!!______"

शनिवार, 30 अगस्त 2014

एहसास की गट्ठर


शाम ढलने को है। नीले-नारंगी ग्रेडियंट में रिश्तों की उधेड़-बुन चल रही है। सारे मंजर से साक्षी है सूरज-चाँद। ना सूरज अलसा रहा ना चाँद शर्मा रहा। दोनों एक साथ निगरानी कर रहे पूरे माहौल की शांत-चित होकर।

फिज़ाएँ बार बार ज़ुल्फों को कानो के दायरे से बाहर कर दे रही मानो चाहती हों सहलाना। कदम बराबर बढ़ रहे। गलियाँ खुशमिजाज़ रास्ता दिखा रही। कोई कुछ नहीं बोल रहा। हवाएँ फुसफुसा रही कानों में।

रास्तों के दस्तावेज़ मील के पत्थर बनाते जा रहे। कभी फिर गुजरे जो इधर से तो पहचान कर सके। इतने सारे एहसास की गट्ठर लादे यादें पल रही जेहन में।

- मिश्रा राहुल
(ब्लोगिस्ट एवं लेखक)

मंगलवार, 26 अगस्त 2014

प्रेम



प्रेम में सौदेबाज़ी होने लगी है,
कृष्ण की बांसुरी रोने लगी है।

सांसों का मेल होता था कभी,
यादों की तश्तरी खोने लगी है।

पलभर में पास होता था कभी,
रातों की कजरी सोने लगी है।

लबों में खास होता था कभी,
बातों की मिस्री धोने लगी है।

©खामोशियाँ-२०१४//मिश्रा राहुल
(डायरी के पन्नों से)(२६-०८-२०१४)

आजकल


आवाज़ बंद है फिर भी बोलता हूँ,
ताले बंद कर दरवाजे खोलता हूँ।

इसे पागल पन कह दो तो सही,
सीने से पत्थर लगाकर खेलता हूँ।

अपने बहुत देखे ज़िंदगी में हमने,
गैरों को पास बुलाकर झेलता हूँ।

वक़्त ही ऐसा आजकल यहाँ का,
शीशे से दिल लगाकर तोड़ता हूँ।

©खामोशियाँ-२०१४//मिश्रा राहुल
(डायरी के पन्नो में) (२४-अगस्त-२०१४)

बुधवार, 20 अगस्त 2014

जरूरी तो नहीं


बातें जुबान चूमे जरूरी तो नहीं,
तारे जहान घूमे जरूरी तो नहीं।

इशारे कह डालते है बहुत कुछ,
सारे जुबान खोले जरूरी तो नहीं।

निकाल जाते चुप चाप मैदानो से,
हारे निशान छोड़े जरूरी तो नहीं।

रंग फीके पड़ जाते इस धूप में,
गोरे मकान छोड़े जरूरी तो नहीं।

बदलते देते दस्तूर जीने के कभी,
छोरे ईमान छोड़े जरूरी तो नहीं।
_____________________
©खामोशियाँ-२०१४//मिश्रा राहुल
(२०-अगस्त-२०१४)(डायरी के पन्नो में)

कुछ दलीलें दूँ



कुछ दलीलें दूँ या तुझे सुन लूँ,
सितारें अपने हिस्से के चुन लूँ।

उम्मीदें भी आँचल फैलाए खड़ी,
कुछ उधार किस्से लेके बुन लूँ।

पहर दर पहर गाती है ज़िंदगी,
सुर उसके ऐसे हटा के धुन लूँ।
___________________
©खामोशियाँ-२०१४//मिश्रा राहुल
(२१-अगस्त-२०१४)(डायरी के पन्नो में)

रविवार, 17 अगस्त 2014

चाँद-फ़लक


गुस्सा तो
फ़लक से भी
होता है चाँद।

रोज़ झगड़ता
रोज़ कटता हैं।

फिर एक दिन
अचानक से
गायब हो जाता।

खूब रोता
फ़लक उस दिन
उसके खातिर।

पिघल जाता
आखिर प्यारा चंदा।
फिर आता
नए रूप,
नए रंग में
उसी चमक के साथ।

पंद्रह दिन
तक फिर से,
अपने सीने
लगाने को
तैयार खड़ा फ़लक।
_______________
चाँद-फ़लक
©खामोशियाँ-२०१४//मिश्रा राहुल
(१७-अगस्त-२०१४)(डायरी के पन्नो से)

शनिवार, 16 अगस्त 2014

Genesis 3


धागे में,
डाल रहा,
गौहर ज़िंदगी के।

परख कर,
चुन-चुन कर
बारी बारी से।

हर खूबसूरत मोती
टकराता दूजे से,
आवाज़ होती।

ज़ख्म भी लगते,
रगड़ खा घिस जाते।

पर सब
मिलते तभी,
तो बनती एक
सुंदर मुक्ताहार।
_________________
©खामोशियाँ-२०१४//मिश्रा राहुल
(१७-अगस्त-२०१४) (डायरी के पन्नो से)