बड़ी खामोसी से बैठे हैं फूलो के धरौदे....जरा पूछ बतलाएंगे सारी गुस्ताखिया....!!!______ प्यासे गले में उतर आती....देख कैसे यादों की हिचकियाँ....!!!______ पलके उचका के हम भी सोते हैं ए राहुल....पर ख्वाब हैं की उन पर अटकते ही नहीं....!!!______ आईने में आइना तलाशने चला था मैं देख....कैसे पहुचता मंजिल तो दूसरी कायनात में मिलती....!!! धुप में धुएं की धुधली महक को महसूस करते हुए....जाने कितने काएनात में छान के लौट चूका हूँ मैं....!!!______बर्बादी का जखीरा पाले बैठी हैं मेरी जिंदगी....अब और कितना बर्बाद कर पाएगा तू बता मौला....!!!______ सितारे गर्दिशों में पनपे तो कुछ न होता दोस्त....कभी ये बात जाके अमावास के चाँद से पूछ लो....!!!______"

मंगलवार, 9 अप्रैल 2013

घायल जुगनू


रातों मे दर्द की कहानी सुनाते गए...
देखे बिना ही लोगों को रुलाते गए...!!!

एक जुगनू चोट खाये गिरा आगन मे
अंजुरियों मे मरहम लपेटे लगाते गए...!!!

कुछ ही सांस चल रही थी उसकी अब
उसे भी लोग फूँक फूँक के बुझाते गए...!!!

कितने दरवाजे खटखटाया दुवाओ खातिर
जुल्मी लोग कुंडी पर कुंडी चढ़ाते गए...!!!

~खामोशियाँ©

1 टिप्पणी: