भोर के तारे,सांझ का आलस,रात का सूरज,पतझड़ के भौरे.... ताकते हैं हमेशा एक अजीब बातें जो लोग कहते हो नहीं सकता... चलते राहों पर मंजिल पाने को पैदल चल रहे कदमो में लिपटे धूल की परत... एक अनजाने की तरह उसे धुलने चल दिए...कितनी कशिश थी उस धूल की हमसे लिपटने की...कैसे समझाए वो...मौसम भी बदनुमा था शायद या थोड़ा बेवफा जैसा...एक जाल में था फंसा हर आदमी जाने क्यूँ पता नहीं क्यूँ समझ नहीं पाता इतना सा हकीकत...एक तिनका हैं वो और कुछ भी नहीं...कुछ करना न करना में उसे हवाओं का साथ जरूरी हैं..
शनिवार, 22 मार्च 2014
बदलाव
टूटे-फूटे जर्जर
कुल्फीयों के साँचे,
सर्दियों की
रज़ाई से निकाल आए....!!!
किसी को
नज़ला हुआ...
कोई खांसी से परेशान...!!!
सभी अनसन पर है....
बुजुर्गो को पेंशन दो....
हमारी आमदनी निर्गत करो....!!!
बड़ी टाल-मटोल बाद
वैद्यजी बुलाये गए
नब्ज़ टटोल
कुछ तो फुसफुसा रहे....!!!
कह रहे होंगे....
बदलाव का मौसम,
बिना चोट के कहाँ जाता....!!!
©खामोशियाँ-२०१४
शुक्रवार, 21 मार्च 2014
पुराने कांटैक्ट
सेल-फोन बदलते ही
गृह-प्रवेश होता,
कुछ नए/पुराने कांटैक्ट* का....!!!
कुछ डिलीट** करते
कुछ संजो लेते....!!!
जीवन भी तो ऐसे ही
करवट लेता,
नए चेहरे के साथ...
नए रिश्तेदार....!!!
खामखा परेशान रहते,
ख्वाइशों की रंगीनीयों मे...
क्या फायदा,
ज़िंदगी बैकप*** नहीं बनाती..
नए सिरे से लिखती है फिरसे....!!
(contact* delete** backup***)
©खामोशियाँ-2014
गुरुवार, 20 मार्च 2014
मुखौटे
हजारों मुखौटो में से तुझे ही उठाता हूँ.....
चेहरा देखा नहीं फिर भी बताता हूँ.....!!
कलम भरी पोटली अपने सर लादे....
सबके हाथों से मिटी लकीरें सजाता हूँ....!!
इन्सानो के महफिल में ठहरा रहा....
यादों को ज़िंदगी का जाम पिलाता हूँ....!!!
चीख़ों से सजी एक चारदीवारी में....
तांवों को तपाकर एहसास पकाता हूँ....!!!
बेवकूफ़ियाँ बढ़ा लीं हैं खुद की इतनी....
तनहाइयाँ भगाकर परछाइयाँ बुलाता हूँ....!!!
©खामोशियाँ-२०१४
शनिवार, 15 मार्च 2014
यादें १
कई बरस हुए
अब नहीं जाता उस गली से....
चौराहे पे तपती
धूप मे खड़ा लंबा पोल
आजकल मुझे देख मुंह फेर लेता....!!!
पाँव मे लकवा खाए
अभी भी अड़ा खड़ा
गवाह है वो हमारी सारी मुलाक़ातों का...!!!
पर देख उसमे भी
अनगिनत कमी निकाल
आज लोगों ने उसे भी बदल दिया...!!!
साथ ही भस्म
हो गए डायरी से लिपटे अधूरे पत्र....
नज़्म की बॉटल भरी खारी छाछ भी लापता....!!!
कल जाऊंगा तो
इश्तिहार लगाऊँगा....
नाम...रंग...साथ अपनी एल्बम की तस्वीर....!!!
©खामोशियाँ-२०१४
गुरुवार, 13 मार्च 2014
रंग की दुनिया
लिपटा रहता है अंगो मे.....!!!
दूर-दराज़ को पास बुला के....
चलता रहता है संगो मे.....!!!
जात-पात की आग भुला के....
मिलता रहता है पंगो मे.....!!
काबे-काशी को गले लगा के ....
लुटता रहता है दंगो मे....!!
श्वेत-श्याम का भेद मिटा के....
घुलता रहता है जंगों मे....!!!
©खामोशियाँ-2014
आज का समाज
भट्टी की ओट मे छुपा सेंकता है आज....!!!
बड़ी जल्दबाज़ी मे दिखते आजकल लोग....
कलाई की घड़ी मे दबा ताकता है आज.....!!!
चाँद की भीनी रोशनी जेब मे छुपाए
सूरज की पोटली से पड़ा झाँकता है आज.....!!!
कभी छप्पन-भोग लादे चलता था....
नीम की गोली मे खोया फाँकता है आज....!!!
©खामोशियाँ-२०१४
गुरुवार, 27 फ़रवरी 2014
पुराना स्कूल
कितनों को बनाकर खुद टूट सा गया.....हर बार ये ख्याल मेरे जेहन मे आता जब भी मैं टूटे खंडहर मे रूककर अपने स्कूल के गेट को निहारता हूँ....खुद पर लाल रंग की परत ओढ़े....कराह रहा....बड़ी दूर तक टकराकर उसकी आवाज़ गूँजती है मानो....छुट्टी होने को लगाई घंटी किसी के कानो को सराबोर कर जाती....!!!
ईंट-ईंट हिल से गए है....अब ना तो ब्लैक-बोर्ड है ना ही चाक....सब कुछ बिखरा पड़ा ज़मीन पर.... एक टूटी सी छप्पर है कभी जिसके कंधे पर हम अपनी साइकल लगाया करते थे...पर आज कोई साइकल नहीं....काका भी नज़र नहीं आ रहे कलम कान मे फंसाये चलते थे...!!!
आज बड़ी जल्दी छुट्टी हो गयी या लगता है कोई आया ही नहीं क्या हुआ आखिर....बसंत अभी है और मानो गरमी की मायूसी स्कूल की सड़कों पर छाई हो....!!!
आखिर हुआ क्या यहाँ पर कोई नहीं जानता....या बताना नहीं चाहता....
मैंने भी काफी लोगो से पूछा पर फुर्सत नहीं किसी को....
पास मे गुजरती हुई स्कूल की दाई दिखी.... मुझे देखते ही उसको ऐसा लगा मानो, बड़े दिनो बाद माँ अपने लाडले से मिली हो जो किसी हॉस्टल मे रह कर पढ़ रहा हो.....!!!
उसका मन था लिपट के रोने का दुख बांटने का, हाँ कुछ मेरा मन भी ऐसा ही था....
बहुत देर तक मैं उसे देखता फिर अपने स्कूल को और सहसा ही दोनों की आँखों से मोती बरसते जा रहे थे....
फिर थोड़ा सम्हाल के मैं पूछा "अम्मा क्या हुआ हमारा स्कूल किसने तोड़ दिया...." (आवाज़ मे इनता वज़न था की बस कुछ दूर जाके ही थम गया)
अम्मा ने सर हिला के विद्यालय की तरफ इशारा करके बताया की "होटल बनेगा.....राहुल बाबू होटल बनेगा...."
क्यूँ "चौधरी साहब के पास पैसे की तंगी कबसे हो गयी....अच्छा भला तो था अपना स्कूल..." मैंने जवाब मे फिर सवाल उठाया....
अम्मा ने भी उसी लहजे मे उत्तर दिया "बाबू ये बड़े लोग है ... भावना....प्रेम...इनकी शब्दकोश मे नहीं...."
मुझे भी चौधरी कह रहे थे आ जाना तुझे काम दे दूंगा...."पर मैंने ये कहकर मना कर दिया कि मुझसे ये सब नहीं हो पाएगा.."
अम्मा के जाने के बाद ....
अब मुझे माजरा आईने की तरह साफ दिख रहा था....पर ऐसा होना नहीं चाहिए था....!!!
मैंने सोचा "चौधरी जी से मिलू" पर क्या होगा उससे शायद अब थोड़ी देर हो चुकी थी....सब बिखर चुका था....
फिर भी रहम की भीख मांगता वो स्कूल मेरी नज़रो से ओझल ही नहीं होता था....
आज भी जब मैं उस तरफ से गुज़रता हूँ तो ऊंची इमारतों की नीव मे अपने पसीने से सींची हर उस दरार को पहचानता हूँ....!!!
©खामोशियाँ-२०१४
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
-
बरसात में भीगती शाम में अकेले तनुज अपनी दूकान में बैठा रास्ता निहार रहा था सुबह से एक भी कस्टमर दुकान के अन्दर दाखिल नहीं हुआ। तनुज से ब...
-
(सीन 1) अचानक एक कार रुकी.... बड़ी ज़ोर सी आवाज़ आई....रोहन.....बीप बीप बालकनी से रोहन ने झांक के देखा एक अजब सी रंगत थी उसके चेहरे ...
-
मैं डूब डूब के चलता हूँ, मैं गीत वही दोहराता हूँ। जो दौड़ कभी था शुरू किया, उस पर दम भी भरता हूँ। हर रोज ही अपनी काया को, तेरे...






