हमे गुस्सा है उन लेखकों से जो अपने एहसासों की लहरें बस डायरी के सफ़ेद पन्नो मे उड़ेल कर अपने मेज़ के कोने मे झटक देते.....!!!
एहसास का भी उसमे पड़े पड़े दम घुटता जाता और वो मर जाते....सिमट जाते किसी कबोर्ड की धूल भरी आलमारी ताकते.....!!!अगर आपके पास कुछ हैं वो उसे बाहर आने दे.....ब्लॉग को जरिया बनाए....
कल देखा....****************************************************
But Please Don't Strangle your emotions which are with you....Make them to burst a Fountain of Bliss to Bath everyone.....!!!****************************************************
एक धूल भरी....
टूटी फूटी आलमारी मे दुबके....
एक पुरानी डायरी मे....
कुछ मरे पड़े थे अलफाज.....!!!
काफी दिन हो गए.....
मिल ना पाया था उनसे....
कुछ बुकमार्क
पकड़ निकाल लिए.....!!!
पर बाकी एहसास
मानो जालियावाला बाग मे फंसे....
एक दूजे के ऊपर....
गिरे पड़े ...!!!
कुछ के सर
दूसरे के हाथो मे लटके मिले.....!!!
कुछ की टाँगो को
अफगानी बम से उड़ा डाले....
आखिर क्यूँ बन जाते हैं आप खुद
अपने एहसासों के "जनरल डायर"....???
©खामोशियाँ-२०१३


