बड़ी खामोसी से बैठे हैं फूलो के धरौदे....जरा पूछ बतलाएंगे सारी गुस्ताखिया....!!!______ प्यासे गले में उतर आती....देख कैसे यादों की हिचकियाँ....!!!______ पलके उचका के हम भी सोते हैं ए राहुल....पर ख्वाब हैं की उन पर अटकते ही नहीं....!!!______ आईने में आइना तलाशने चला था मैं देख....कैसे पहुचता मंजिल तो दूसरी कायनात में मिलती....!!! धुप में धुएं की धुधली महक को महसूस करते हुए....जाने कितने काएनात में छान के लौट चूका हूँ मैं....!!!______बर्बादी का जखीरा पाले बैठी हैं मेरी जिंदगी....अब और कितना बर्बाद कर पाएगा तू बता मौला....!!!______ सितारे गर्दिशों में पनपे तो कुछ न होता दोस्त....कभी ये बात जाके अमावास के चाँद से पूछ लो....!!!______"

शनिवार, 20 जुलाई 2013

जंग की गंध


हवाओं की बेरुखी मे....
साफ मौजूद वियतनाम की चीखें...!!


घर-घरो के वारीस....
शमशान छेकाए बैठे....!!

ऊपर चीलम फूकता चीन...
बारूद-बोझल ऊंगता पड़ोसी का खेत...!!

इजराएल की सूखी रेत...
कितनो का खून निचोड़ेगी....!!

दुनियावालो का गुलाबी मांस...
कब तक खाएँगे ये बारूदी गिद्ध....!!

©खामोशियाँ

रविवार, 14 जुलाई 2013

मुसाफ़िर


कड़ी धूप पसरी हैं टटोलते आना....
इधर गुजरना उन्हे छोड़ते जाना...!!

इलाके रहेंगे जहां लोग ना ठहरते....
यादों के पिटारे बस छुपाते जाना...!!

रात की खामोशी पूछेगी रास्ता...
झींगुरों की आवाज़े बताते जाना...!!

आज देर रात ना जगेगी चाँदनी...
आना तो ज़रा उसे जगाते जाना...!!


©खामोशियाँ

शनिवार, 13 जुलाई 2013

फुर्सत


अंजुरियाँ रूठ गयी थी....कलम सिसक रहे थे....नोट पर गोजने खातिर देख कैसे तरस रहे थे....!!!
आज रहा ना गया बस लिख दिया कुछ ऊबड़ खाबड़ पंक्तियाँ भाव मे अंदर तक डूबना फिर बताना कैसा रहा सफर...ऊपर ऊपर तैरने पर गहराइयों का अंदाज़ा ना लगा पाओगे ए बशर...!!
तो पढ़िये ताज़ातरीन ग़ज़ल....!!

कितनों ने कितना जख्म बखश़ा है...
आज उसका हिसाब करने बैठा है...!!

ज़िंदगी भर काम आए जो वसूल....
आज उन्हे ही बंदा बेचने बैठा है...!!

जिन चिरागो ने तेल कभी नहीं पीया...
आज उनको जाम पिलाने बैठा है...!!

बदल जाती चाहने वालो की तस्वीर...
आज कल कौन दर्द भुलाने बैठा है...!!

गैरो को फुर्सत कहाँ अपने पास आने की...
आज अपना ही हमे रुलाने बैठा है...!!



©खामोशियाँ

बुधवार, 10 जुलाई 2013

बाजू की विंडो सीट....!!


आज भी खाली रखता...
बाजू की विंडो सीट...!!

एक अक्स..............
...............एक आस
टहलती हैं इर्द-गिर्द...!!

उसे बैठाने..............
.............पास बुलाने
खातिर बहाने बनाता...!!

हर मंज़र...............
..................हर वादे
पीछे भाग रहे...!!

बस समय.............
................बस याद
थमी बैठी शिथिल...!!

फिर भी कहीं कभी जरूर....
भरेगी वो अकेली..........

.........बाजू की विंडो....!!


©खामोशियाँ

शनिवार, 29 जून 2013

यादों की बरसात:


हो गयी फुरसत उसके चंद अल्फ़ाज़ों के बाद...
चिराग भी जलता रहा बैठे बरसातों के पास..!!!

चाँद को देख अब्रो की आँचल मे कैद....
सितारा रोता रहा बने के सीपों की सांस...!!!

डरे...सहमे...दुबके...छुपके...
लिपटा रहता रखे जाने कितने एहसास...!!!

यादों की चादर बिछा के सो गया इस तरह...
बयार ने उतार दिया उसके चेहरे का लिबास...!!

©खामोशियाँ

शुक्रवार, 28 जून 2013

बेरोजगार


बेरोजगार
रोज़ भाव ढूंढता रहता...
बड़ी आस से किवाड़ खोलता...
कहीं कुछ मिले दांव उठाने को...!!

नज़्म की खोल से ऊपर तक..
यादें वादे मुंह छुपाती...!!

सुना हैं बारीक होते बटखरे...
चलो तोड़ तोड़ बेंच दूंगा...!!

सारे 24 कैरेट खरे
चमकते नींद के गोले...!!

अब इनसे बनती नहीं नींद की....!!

©खामोशियाँ

मंगलवार, 25 जून 2013

कुछ हुआ ही नहीं....!!


जगमगाते पीले आसमान के
कोरों से होकर...
आज भी सीधे
धंसते हैं तीखे तेवर..!!

जोर से चीखता बादल
मानो लग गयी फ़लक को
उधड़ गए हो महीन टांके...!!

बह रहा लहू
भीगे जा रहे सफ़ेद अब्र...
रो रहा कबसे
चुप ही नहीं होता....!!

और तुम कहते
कुछ हुआ ही नहीं....!!

©खामोशियाँ