बड़ी खामोसी से बैठे हैं फूलो के धरौदे....जरा पूछ बतलाएंगे सारी गुस्ताखिया....!!!______ प्यासे गले में उतर आती....देख कैसे यादों की हिचकियाँ....!!!______ पलके उचका के हम भी सोते हैं ए राहुल....पर ख्वाब हैं की उन पर अटकते ही नहीं....!!!______ आईने में आइना तलाशने चला था मैं देख....कैसे पहुचता मंजिल तो दूसरी कायनात में मिलती....!!! धुप में धुएं की धुधली महक को महसूस करते हुए....जाने कितने काएनात में छान के लौट चूका हूँ मैं....!!!______बर्बादी का जखीरा पाले बैठी हैं मेरी जिंदगी....अब और कितना बर्बाद कर पाएगा तू बता मौला....!!!______ सितारे गर्दिशों में पनपे तो कुछ न होता दोस्त....कभी ये बात जाके अमावास के चाँद से पूछ लो....!!!______"

गुरुवार, 27 फ़रवरी 2014

बूढ़ा दादा


कितनों के दुखड़े सुनता,

कितने कष्ट झेल लेता है, 
सुबह उगलता सूरज को,
शाम खुद लील लेता है...!!!


कभी भरी दुपहरी मे
पाँव पसार कर सोता है ,
कभी रात मे अकेल बैठे
सितारे उधार पर लेता है....!!!

डूबने चले आते उसमे
खुद मे उनको छुपाता है,
नन्हें बच्चे पत्थर मारते
प्यार से उन्हे मनाता हैं...!!!

कहीं उचक बादल बनता
कहीं बरस भर जाता है,
कहीं दूर तक भागने को
रेल को छूने आ जाता है...!!!

रोज़ खुद पर खड़ा देख....
बहुत दुखित हो जाता है 
वो बूढ़ा दरिया आज भी 
बड़का दादा कहलाता है....!!!

©खामोशियाँ-२०१४ 

मंगलवार, 25 फ़रवरी 2014

चुनाव


चुनाव एक पहेली है....कौन कहता सहेली है....
रोज़ चले आते दौड़े.....पैसों की होती होली है....!!!

नाम पुकारते पुचकार के....
दान दिलाते बड़े प्यार से....
अन्न खत्म हो जाता जब....
थाल सजाते बड़े प्यार से....!!!

मौसम की चाय कहाँ छनती...
कॉफी पिलाते इतमिनान से....
गाँव-शहर तब एक सा लगता...
बिजली रुकती स्वाभिमान से....!!!

रोज़ खड़ी रहती बन-ठन के..
वो गाँव की पहली ड्योढ़ी है....!!!

चुनाव एक पहेली है....कौन कहता सहेली है...
रोज़ चले आते दौड़े.....पैसों की होती होली है....!!!

कुशाशन खाट पे लेटा...
आग सेंकती छोरी है....
बड़े-बूढ़े सब जुगत मे रहते...
सड़क चमकती गोरी है...!!!

दुशाशन साड़ी बंटवाता....
कृष्ण यहाँ की चोरी है...
वक़्त बेवक्त शक्ल बदलता
गद्दी की छोरा-छोरी है....!!

चुनावी वादे सबको लुभाते....
आँखों मे बस्ती लोरी है....!!

चुनाव एक पहेली है....कौन कहता सहेली है...
रोज़ चले आते दौड़े.....पैसों की होती होली है....!!!

©खामोशियाँ-२०१४  

सोमवार, 24 फ़रवरी 2014

ज़िंदगी की मॉडर्न आर्ट


बड़े-बड़े कैनवस मे,
उलझी छोटी सी ज़िंदगी ....
कूँची भी सुस्त पड़ी,

रंग-बिरंगे शीशे के बॉटल...
अक्सर पूछा करते,
तस्वीरों से हाल-चाल....!!!

कितने आहिस्ता से,
कंघी करता बालों को....
अभी जन्म ब्रुश*
लबों पर भी
लिपस्टिक* चलाता जाता....!!!

रंगो की दुनिया भी अलग...
कुछ काले...कुछ गोरे,
पर खुद भी द्वेष ना पालते....
बड़े मज़े से घुल जाते,
एक दूजे मे....

आखिर सब मिलेंगे
तभी तो बनेगी...
एक सुंदर...एक सफल
ज़िंदगी की मॉडर्न आर्ट*... !!!

*Brush *Lipstick * Modern Art*


©खामोशियाँ-२०१४  

गुरुवार, 13 फ़रवरी 2014

एहसासों की चिमनी


यही....
कुछ दस फीट नीचे....
पक रहे एहसास...
एक बटुली चढ़ी है....
कंडो की सेज़ पर....

उफान मार रही कितनी....
नीचे तप रहा....पूरा कमरा भरा पड़ा
कलम की निब डुबो कर लिख ले....!!!

वरना उड़ जाएंगे सारे....
बिना कोई सबूत छोड़े....चिमनीयों से....!!!

©खामोशियाँ-२०१४ 

मंगलवार, 11 फ़रवरी 2014

अनुज के जनम दिवस पर


दिन बढ़े...वक़्त चले...
साल बदले...रोज़ खड़े....
कुछ दांव जीते...कुछ फैसले हारे....
नयी चुनौतियाँ लिए मझधार मारे....!!!

नयी रफ्तार....नया उपचार...
नयी चेतना....नया विचार....
जोश से प्रफुल्लित हैं सारे पतवार...
रणबेरी थामे बैठे विजय की हुंकार...!!!

हर पल....हर क्षण....
हर बल....हर रूप.....
जन्मदिन की शुभकामनाएँ भी हम ऐसी सुनाते....
ज़िंदगी की लत लग जाये बस ऐसी जाल बनाते....!!!

चलो लोगो के लहजे मे अंग्रेजी मे भी बोल देते हैं हॅप्पी बर्थड़े तो डियर विशाल

©खामोशियाँ-२०१४

खाली दिमाग


Modern Morning Prayer
_______________________________
इतनी "3G" हमे देना "DATA" ....
"Cell" का Signal कमजोर होना....
हमे चले Full Range की कदम पे
भूल कर भी कॉल Miss होना....!!

"Cell" मे "Whatsapp" हैं...."Net Pack" भी...
घर के काम भी बहुत.....और बाकी भी....
तू "Online" हर घर बनाना...
बिल का भुगतान कार्ड से कराना.....!!!

इतनी "3G" हमे देना "DATA" ....
"Cell" का Signal कमजोर होना....!!!

हम ना सोचे कि किसने "Block" किया....
हम ना जाने कि किसने "Like" किया....
दूर करदे अज्ञान के अंधेरे....
लोग Tagg के माया को छोड़े....!!!

इतनी 3G हमे देना DATA ....
Cell का Signal कमजोर होना....!!!
_______________________________
©खामोशियाँ-२०१४  

गाँडीव पड़ा लाचार


सुप्त जनो अब कूद पड़ो....
रण लड़ो मत मूक बनो....
टंकार लगाओ....गर्जन सुनाओ....
जीत की हवस का अलाव जलाओ....!!!

गाँडीव पड़ा लाचार....कर रहा पुकार....
उठो....लड़ो....और विजय सुनाओ....!!!

इंद्रियाँ पकड़ो विद्रोह हैं कैसा....
बदलेगा मनुज वक़्त हैं ऐसा....
तीर उठाओ....प्रत्यंचा चढ़ाओ....
आग की उन्माद का विस्फोट लगाओ....!!!

गाँडीव पड़ा लाचार....कर रहा पुकार....
उठो....लड़ो....और विजय सुनाओ....!!!

शास्त्र है साथ तो फिर डर है कैसा....
जो लड़ता आखिर विजय उसी का होता....
दिशा पकड़ो....दशा पकड़ो.....
काल की प्रलय का नशा पकड़ो....!!!

गाँडीव पड़ा लाचार....कर रहा पुकार....
उठो....लड़ो....और विजय सुनाओ....!!!

©खामोशियाँ-२०१४