बड़ी खामोसी से बैठे हैं फूलो के धरौदे....जरा पूछ बतलाएंगे सारी गुस्ताखिया....!!!______ प्यासे गले में उतर आती....देख कैसे यादों की हिचकियाँ....!!!______ पलके उचका के हम भी सोते हैं ए राहुल....पर ख्वाब हैं की उन पर अटकते ही नहीं....!!!______ आईने में आइना तलाशने चला था मैं देख....कैसे पहुचता मंजिल तो दूसरी कायनात में मिलती....!!! धुप में धुएं की धुधली महक को महसूस करते हुए....जाने कितने काएनात में छान के लौट चूका हूँ मैं....!!!______बर्बादी का जखीरा पाले बैठी हैं मेरी जिंदगी....अब और कितना बर्बाद कर पाएगा तू बता मौला....!!!______ सितारे गर्दिशों में पनपे तो कुछ न होता दोस्त....कभी ये बात जाके अमावास के चाँद से पूछ लो....!!!______"

मंगलवार, 11 फ़रवरी 2014

खाली दिमाग


Modern Morning Prayer
_______________________________
इतनी "3G" हमे देना "DATA" ....
"Cell" का Signal कमजोर होना....
हमे चले Full Range की कदम पे
भूल कर भी कॉल Miss होना....!!

"Cell" मे "Whatsapp" हैं...."Net Pack" भी...
घर के काम भी बहुत.....और बाकी भी....
तू "Online" हर घर बनाना...
बिल का भुगतान कार्ड से कराना.....!!!

इतनी "3G" हमे देना "DATA" ....
"Cell" का Signal कमजोर होना....!!!

हम ना सोचे कि किसने "Block" किया....
हम ना जाने कि किसने "Like" किया....
दूर करदे अज्ञान के अंधेरे....
लोग Tagg के माया को छोड़े....!!!

इतनी 3G हमे देना DATA ....
Cell का Signal कमजोर होना....!!!
_______________________________
©खामोशियाँ-२०१४  

गाँडीव पड़ा लाचार


सुप्त जनो अब कूद पड़ो....
रण लड़ो मत मूक बनो....
टंकार लगाओ....गर्जन सुनाओ....
जीत की हवस का अलाव जलाओ....!!!

गाँडीव पड़ा लाचार....कर रहा पुकार....
उठो....लड़ो....और विजय सुनाओ....!!!

इंद्रियाँ पकड़ो विद्रोह हैं कैसा....
बदलेगा मनुज वक़्त हैं ऐसा....
तीर उठाओ....प्रत्यंचा चढ़ाओ....
आग की उन्माद का विस्फोट लगाओ....!!!

गाँडीव पड़ा लाचार....कर रहा पुकार....
उठो....लड़ो....और विजय सुनाओ....!!!

शास्त्र है साथ तो फिर डर है कैसा....
जो लड़ता आखिर विजय उसी का होता....
दिशा पकड़ो....दशा पकड़ो.....
काल की प्रलय का नशा पकड़ो....!!!

गाँडीव पड़ा लाचार....कर रहा पुकार....
उठो....लड़ो....और विजय सुनाओ....!!!

©खामोशियाँ-२०१४

गुरुवार, 6 फ़रवरी 2014

Flavour Change


रिश्ते टूट जाए .... बिखर जाने दो....
नियम बचे खड़े .... ताज पाने दो.... !!!

लड़ रहे जो .... त्याग करो उन्हे
नए लोग भी .... आज माने दो.... !!!

चीख रहे नजूमी .... जायचा दूर करो ....
हथेली लकीरों भरी .... राज़ पाने दो.... !!!


©khamoshiyaan-2014

काफिला


काफिला रुका तो नहीं पर चलता कहाँ है....
दिल सहमा ही तो है अब मचलता कहाँ है.....!!!

सीने मे बर्फ ज़माएँ टहलते लावों पर....
बदन तपता रहता पर पिघलता कहाँ हैं....!!!

एक बरस लग ही जाती बात सुलझाने मे...
मौसम भी दस्तखत ठहरा बदलता कहाँ है....!!!

दोनों हाथो से खीचते लगाम रात-दिन...
काफिला खड़ा ही रहता रोज़ सरकता कहाँ हैं....!!!

©खामोशियाँ-२०१४ 

रविवार, 2 फ़रवरी 2014

ज़िंदगी


ज़िंदगी के किरने परोसती हैं रूसवाई मेरी....
कदमो के नीचे ऐसे तड़पती हैं परछाई मेरी....!!!

बढ़ते कदमो से भी कहाँ कम होते है फासले....
रात को सीने तक चढ़ती है तनहाई मेरी....!!!

खामियाँ तो बहुत दामन से लगाए बैठे हमने....
रूह से अब कहाँ लिपटती है अच्छाई मेरी...!!!

एक खौफ़ सा चलता रहता ताउम्र साथ मेरे....
चुपचाप रह कर भी डराती है गहराई मेरी....!!!

©खामोशियाँ-२०१४

बुधवार, 29 जनवरी 2014

सफर


हर सफर मे
कितने कब्र फोड़
निकाल लेते दोनों मसीहों को....!!!

हथेलियों से रगड़
मुंह की फूँक से
उनके कपड़े उतार डालते...!!!

कुछ को
बड़ी बेरहमी से
जख्म पर नमक छिड़क
मुंह मे ड़ाल बारीकी से पीस देते....!!!

तो औरों के
गले घोंटकर
पूरे शरीर का तेल
बड़ी आसानी से निचोड़ डालते....!!!

आज भी उनकी
चीखे मौजूद है उन पटरियों पर
लाश भी मौजूद टुकड़ो मे बटीं....!!!

कल आएगा
झाड़ू मार निकालेगा हर बोगी से
फिर सिनाख्त होगी....
किसके घर का दीपक बुझा....!!!

(मूँगफली के संदर्भ मे पर आजकल की ट्रेनो की भारी भीड़ देखकर ये व्यक्तियों से अलग नहीं लगता....दोनों पीसे ही जाते बिलकुल एक जैसे)

©खामोशियाँ-२०१४

शुक्रवार, 24 जनवरी 2014

ज़िंदगी की शतरंज


मोहरे सजे-धजे....
पाँव मे जूते पहने तैयार खड़े....

घोड़ा टूटे पैर....
ढाई-पग चलता....
ऊंट तिरछी....
आँखेँ मारता रहता....!!!

वज़ीर लक़वा खाए...
हथियार नहीं उठाता....
हाथी कान कटवाए...
घमंडी हो चुका अब....!!!

ज़िंदगी की विसात....
अब शतरंज से ज़्यादा उलझ गयी....!!!

©खामोशियाँ-२०१४