बड़ी खामोसी से बैठे हैं फूलो के धरौदे....जरा पूछ बतलाएंगे सारी गुस्ताखिया....!!!______ प्यासे गले में उतर आती....देख कैसे यादों की हिचकियाँ....!!!______ पलके उचका के हम भी सोते हैं ए राहुल....पर ख्वाब हैं की उन पर अटकते ही नहीं....!!!______ आईने में आइना तलाशने चला था मैं देख....कैसे पहुचता मंजिल तो दूसरी कायनात में मिलती....!!! धुप में धुएं की धुधली महक को महसूस करते हुए....जाने कितने काएनात में छान के लौट चूका हूँ मैं....!!!______बर्बादी का जखीरा पाले बैठी हैं मेरी जिंदगी....अब और कितना बर्बाद कर पाएगा तू बता मौला....!!!______ सितारे गर्दिशों में पनपे तो कुछ न होता दोस्त....कभी ये बात जाके अमावास के चाँद से पूछ लो....!!!______"

सोमवार, 13 जनवरी 2014

जिंदगी की पतंग


Kites...Different Colors ... Distinguishing the Different Character of them ... 
Expectation flying high string winded up to it ... 
Why not us to free our soul and just vapourise enough to touch those free clouds in sky ... Giving nudge to the kite as it was their kid playing under Blue Park ... !!

पतंग टंगे हैं फलक से
मानो डोर बंधी हो
बादल से लटक रहे...!!!

मन हो रहा
उचक के छु लूँ उन्हें...
पर खेल बिगड़ जाएगा इनका...!!

हाँ लाल को लाल से
काट रहे
मंझे भी दाँत निकाले टहल रहे..!!

जिसे पाए काट खाए
और..
गिरा दे फिर एक नए उड़ान खातिर..!!

मकर संक्रांति और खिचड़ी की हार्दिक बधाईयाँ ...!!

©खामोशियाँ-२०१४

रविवार, 5 जनवरी 2014

अनसुलझी पहेली



पथरीली रास्तों पर की कहानी और है..

सिसकती आँखों में नमकीन पानी और है..!!

टूटा तारा गिरा है देख किसी देश में..
खोज जारी है पर उसकी मेहरबानी और है..!!

आग बुझ गयी मेरे ख्यालों को राख करके..
उड़ती हवाओं में उसकी रवानी और है..!!

कैसे कैसे बाजारों में आ गए देख..
उमड़ती बोलियों में उसकी बेजुवानी और है..!!

किस "आकृति" को बनाने बैठ गया है तू..
तेरी कूंची से लिपटी उसकी परेशानी और है..!!

बड़ा दिन से मानता हूँ तुझे ए मौला..
गुस्सा है तू और उसपर तेरी मनमानी और है..!!

©खामोशियाँ-२०१४  

गुरुवार, 2 जनवरी 2014

एक नज़रिया


सारे एक ही जैसे कितने......
....लेटे हैं एक बगल एक....
एक बड़ा ताबूत सा है.....
.....जिसके अगल-बगल
ऊंची-नीची पेंटिंग सजाई हैं....!!!

बचते ऐसे मानो....
......अगला नंबर उनका ना हो
सर के बल घसीटे जाते.....
....बड़ी बेरहमी से
खुरदुरी सतह पर.....!!!

चीख कर जल जाते....
....सारे अरमान एक ही बार मे
बिलकुल उसी....
...."माचिस की कांटी" जैसे.....!!!

रोते आज भी....
.....टूटे अगरबत्तियों के सीके....
अकेले ही पड़े हैं आज भी
.....उसी स्टैंड मे अटके...!!!

ऐश-ट्रे भी भंठी पड़ी....
....कितनों की आस्थियाँ से
जो आज भी वहीं.....
.....कौन ले जाये उन्हे
इस विएतनाम से उठा के....!!!

©खामोशियाँ-२०१४


बुधवार, 1 जनवरी 2014

बारीक आईने


किस्मत ने बड़ी बारीकी से
तोड़े है ये आईने ज़िंदगी के....

अब खुद की खुद से मुलाकात किए
बरसों गुज़र जाया करते....!!!

©खामोशियाँ-२०१४ 

शनिवार, 28 दिसंबर 2013

कितने नववर्ष के सूर्य


रेलवे स्टेशनों की
.... धक्का-मुक्की में अड़े....


मोहब्बत की रेवड़ी-पैकेट थामें....
उसकी आँखों में...

जाने कितने नववर्ष के सूर्य
.... ढलते देखा है मैंने....!!!


©खामोशियाँ-२०१३

शुक्रवार, 27 दिसंबर 2013

ज़िंदगी का नज़रिया


पल मे ही तो बदल लेती नज़रिया आकने का.....
वरना खूबसूरती की कबतक सागिर्द होगी मोहब्बत .....!!

रोज़ ही तो मिल जाते चेहरे नए "सिकन" ओढ़े....
वरना सादगी की इम्तिहान कबतक पास होगी फितरत....!!!

कुछ सीख ले वक़्त रहते तू भी इस ज़िंदगी से....
वरना ऐसे मे अकेले कबतक बहकी होगी शिद्दत....!!

कुछ लकीरें उधार हो जाते खुद-ब-खुद प्यार के.....
वरना मौत के चौराहे कबतक तड़पी होगी किस्मत....!!!

©खामोशियाँ-२०१३