बड़ी खामोसी से बैठे हैं फूलो के धरौदे....जरा पूछ बतलाएंगे सारी गुस्ताखिया....!!!______ प्यासे गले में उतर आती....देख कैसे यादों की हिचकियाँ....!!!______ पलके उचका के हम भी सोते हैं ए राहुल....पर ख्वाब हैं की उन पर अटकते ही नहीं....!!!______ आईने में आइना तलाशने चला था मैं देख....कैसे पहुचता मंजिल तो दूसरी कायनात में मिलती....!!! धुप में धुएं की धुधली महक को महसूस करते हुए....जाने कितने काएनात में छान के लौट चूका हूँ मैं....!!!______बर्बादी का जखीरा पाले बैठी हैं मेरी जिंदगी....अब और कितना बर्बाद कर पाएगा तू बता मौला....!!!______ सितारे गर्दिशों में पनपे तो कुछ न होता दोस्त....कभी ये बात जाके अमावास के चाँद से पूछ लो....!!!______"

रविवार, 26 मई 2013

ख्वाबो की शिकंजी


दुबके छुपके सहमे
सांसो मे
अचानक...!!

कैसे आ जाती
यादो की हिचकियाँ...!!

पानी नहीं अब..
ख्वाइस की सिल्ली
खुरुच बना
ख्वाबो की मीठी सिकंजी...!!

©खामोशियाँ

रात


उफ़्फ़..
फ़लक ने तोड़ दी
चमचमाती बटन..!!

बस सितारे लटके हैं
औंधे झुलते
धागे पकड़े..
बयार रोक लो ए अब्र..!!

वरना गिर पड़ेंगे
ऊपर गर्म फ़ुहारे..!!

©खामोशियाँ

बुधवार, 22 मई 2013

गरमी...


इस तपतपाती
धरा पर
कोई इल्ज़ाम न डाल...!!

सूरज ने
एसिड लदी
बोतले उड़ेली है उसपे...!!

ज़रा छिड़्क
कमंडल खोल
दो चार बूंदे ए अब्र...!!

वरना पहुँच
जाएगी सागर
तो अक्स नहीं देख पाएगी...!!

©खामोशिया

शुक्रवार, 17 मई 2013

ज़िंदगी की कुल्हड़


थामे खाली
यादो के प्याले
हर्फ़ हर्फ़ घूमता हूँ.!!

लिए अकेले
वो मिट्टी शरीर
रोज़ रोज़ गूथता हूँ..!!

बिखरी पड़ी
ज़िंदगी की कुल्हड़
फूंक फूंक तराशता हूँ.!!

पकड़े बाज़ू
अन्श्को की चाय
किसको किसको पिलाता हूँ..!!

©खामोशियाँ

गुरुवार, 16 मई 2013

खामोशियाँ


उमर बढ़ते हैं....
लोग गुजरते नहीं....
पलकों के ख्वाब...
यूंही टूटते नहीं....!!!

कितनी खामोशियाँ
लिए ज़ेब टहलते...
मर्ज की कुल्हड़ मे...
दवा पिरोते नहीं....!!!

कितने मंझो मे
उलझी ज़िंदगी अब...
बादल फटते जाते
पर बरसते नहीं....!!!

कुछ दूर मिलते
दो चट्टान एक दूजे से...
अंश्क सूखे रहते
झरने झरते नहीं....!!

©खामोशियाँ

शनिवार, 11 मई 2013

बेवफा...


तेरी बाहो मे..
कभी केवडे़ की खुश्बू...!!

तो कभी..
रूखे रेत से नहायी लूह...!!

बता तु बेवफ़ा नहीं..
तो और क्या है...!!

©खामोशियाँ

आईना


देख धूप खिसकती...
छज्जो तलक आ गयी..!!

बालकनी मे लेटा लेटा आइना..
फ़्लैश मार चमक रहा..!!

उतार ले नक्श..
फ़िर मिले न मिले..!!

©खामोशियाँ